दुनिया को तू पार लगाने
फिर से क्यों न आता राम
बाट तेरी है तकता कलयुग
फिर से आजा राजा राम
जन गण सारे करें वेदना
पीड़ा कुछ कम करजा राम
बाट तेरी है तकता कलयुग
फिर से आजा राजा राम
दर्द में डूबे तुझे पुकारे
त्राहि करती प्रजा राम
बाट तेरी है तकता कलयुग
फिर से आजा राजा राम
बचा एक बस तेरा आसरा
झोली मेरी भरजा राम
बाट तेरी है तकता कलयुग
फिर से आजा राजा राम
तुच्छ भी हूँ और करुण भी हूँ
मेरा छोटा दर्जा राम
बाट तेरी है तकता कलयुग
फिर से आजा राजा राम
हाथ फैलाए शरण में आया
मेरी व्यथा सुनजा राम
बाट तेरी है तकता कलयुग
फिर से आजा राजा राम
कठिन बड़ा है समय आज का
कष्ट हमारे हरजा राम
बाट तेरी है तकता कलयुग
फिर से आजा राजा राम
दुनिया को तू पार लगाने
फिर से क्यों न आता राम
बाट तेरी है तकता कलयुग
फिर से आजा राजा राम

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.